Monowi अमेरिका का अनोखा गांव जा रहती है केवल एक महिला, तो आईए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

Mihir Pahwa
3 Min Read

Monowi

दोस्तों आमतौर पर छोटे गांव में भी 100 लोगों की आबादी रहती है लेकिन क्या होगा अगर मैं आपको कहूं कि Monowi एक ऐसा गांव है जहां की पापुलेशन सिर्फ 1 है, वहां सिर्फ एक महिला रहती है वह भी अकेली तो आईए जानते हैं इसके पीछे की कहानी

आज हम बात कर रहे हैं Monowi (मोनोवी), जो अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में स्थित एक गांव है यहां पर रहती है एक बुजुर्ग महिला जिनका नाम Elsie है। इनकी उम्र करीब 90 साल है वह यहां पर अपना एक Bar व Cafe भी चलाती है वह साथ ही साथ एक लाइब्रेरी भी मेंटेन करती है।

Monowi
Image By Youtube yatri doctor

Elsie करीब 2004 से ही यहां पर अकेली रह रही है। यह गांव करीब 54 हैकटेयर में फैला हुआ है एक रिपोर्ट की माने तो 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आबादी घटना शुरू हो गई। आबादी इतनी घट चुकी थी कि साल 2000 के अंदर यहां सिर्फ दो लोग रहते थे एक Elsie और दूसरा उसका हस्बैंड।

Monowi

Elsie जो बार चलती है वहां दूसरे शहर के वह दूसरे देश तक के लोग भी उनसे मिलने व उनके Cafe में खाने आते रहते हैं वह लोग गर्मियों के मौसम में या छुट्टियां मनाने भी आते हैं। Elsie ने अपने Bar में किसी को भी मदद के लिए काम पर भी नहीं रखा हुआ है जो लोग भी यहां पर खाने आते हैं वही लोग मदद भी कर देते हैं यही नहीं यहां तक की छोटे से गांव में 1902 में पोस्ट ऑफिस भी बना था जो घटती आबादी की वजह से 1967 में बंद करना पड़ा अगर Elsie की माने तो यहां की आबादी घटना का मुख्य करण रोजगार वह अच्छे भविष्य के लिए लोग शहर में शिफ्ट हो गए। यहां तक कि यहां पर अभी भी पोस्ट के थ्रू डिलीवरी की जाती है। इनके बर्थडे पर जो की 11 अक्टूबर को आता है इनको पोस्ट के थ्रू लोग बर्थडे गिफ्ट्स व कार्ड भेजते रहते हैं। कुछ टाइम पहले एक Youtuber ने उनका इंटरव्यू भी लिया था तो वह मैं नीचे अटैच कर रहा हूं आप नीचे देख सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment